Ooo: कैटरीना ने ही बनाया करियर और उन्हीं के बारे में 'ऐसी' बातें!

By Shivani Verma

ये तो आप सभी जानते होंगे कि 'अ फ्लाइंग जट्ट' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस झलक दिखलाजा 9 में जज की भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन ने एक कंटेस्टेंट की बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से तुलना कर दी। अक्सर ऐसा लगता है कि जैकलीन कैटरीना को कॉपी कर रही हैं। अब जिसे कॉपी करके यहां तक पहुंची उसी के बारे में ऐसी बात।

jacqueline fernandez

हाल ही में झलक का पांचवा एपिसोड हाल ही में शूट किया गया है। इस दौरान नोरा फतेही ने कैटरीना कैफ के गाने 'माशाल्लाह' पर डांस किया। नोरा के डांस को देखकर जैकलीन इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि नोरा का बेली डांस कैटरीना से भी ज्यादा अच्छा है। अब इससे ज्यादा अच्छा कमेंट नोरा के लिए क्या होगा।

#Janmashtami..4 वाले या 24 वाले, कौन से टीवी के कान्हा आपके फेवरिट?

आपको बता दें कि हाल ही में कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' का प्रमोशन करने के लिए झलक के सेट पर आई थीं। फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है। कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात किलोग्राम वजन कम किया है। योगा के कई सेशन और जमकर वर्कआउट करने के बाद उनका यह लुक अब सबके सामने है।

#Confirm..इस सुपरस्टार का बॉलीवुड डेब्यू..अक्सर 2 में आएंगे नज़र!

कैटरीना ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की उतनी अभी तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज आप कैटरीना को इतना स्लिम देख रहें हैं, उतना पहले कभी नहीं देखा होगा। इसमें कैटरीना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन सलमान खान के भाई सोहेल खान ने किया है। सलमान खान ने बार-बार देखो की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बारे में कहा था कि दोनों फिल्में अलग-अलग टेस्ट की हैं। दोनों फिल्में ही अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X