Pics: टाइगर के निधन से जब तक है जान का प्रमोशन रुका
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन से सिर्फ मुंबई शहर ही नहीं बल्कि शहर के लोगों के काम भी बंद पड़ गये हैं। फिल्म सिटी में हो रहे सारे शूट रोक दिये गये हैं, थियेटरों में फिल्मों के शो कैंसिल कर दिये गये हैं। खबर है कि कल शाम शाहरुख खान अपनी जब तक है जान टीम के साथ इंडियास गॉट टैलेंट के फिनाले में अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे लेकिन बीच में ही ठाकरे निधन की खबर मिलने से वो शूट रोक दिया गया और पूरी टीम को घर वापस भेज दिया गया।
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं की। टेलीविजन के सभी हिट शो जैसे कौन बनेगा करोड़पति, सारेगामापा में भी अपनी फिल्म को प्रमोट किया। कल 17 नवंबर को शाहरुख खान एक और शो इंडियास गॉट टैलेंट में जब तक है जान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे लेकिन शूट के दौरान ही बाल ठाकरे के निधन की खबर आ गयी। सेट पर किसी तरह का कोई बवाल ना हो इसलिए तुरंत ही इस शूट को रोक दिया गया। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ सभी वापस अपने घर चले गये।
ये एपिसोड इस रविवार 18 नवंबर को टेलीकास्ट होने वाला था लेकिन शूट पूरा ना हो पाने से अब अगले हफ्ते ये शूट पूरा होगा और फिर इसे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस वक्त सभी का ध्यान बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार पर लगा हुआ है। यूं तो शाहरुख खान और बाल ठाकरे के बीच में काफी गलतफहमियां मौजूद थीं लेकिन ठाकरे के निधन के बाद शाहरुख खान ने भी ठाकरे के प्रति सारे गिले शिकवे भुलाकर पब्लिक प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बाल ठाकरे से उनके आखिरी समय पर भी ना मिल पाने का शोक जताया। आइये दिखाते हैं आइजीटी के सेट पर पहुंची जब तक है जान टीम की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











