केबीसी 4: जब दीपिका के पास होंगे प्रशांत
केबीसी का आज का शो फिर से खासमखास होने वाला है। इस शो में एक ऐसा सपना सच होने वाला है जो शायद हर युवक का हसीन ख्वाब होगा। आज केबीसी के शो में 1 करोड़ जीतकर भी करोड़पति ना बन पाने वाले प्रशांत दीपीका पादुकोण के साक्षात दीदार करेंगे। दीपिका केबीसी के मंच पर अपनी फिल्म खेलें हम जी जान से के प्रमोशन के लिए आ रही हैं। वहीं प्रशांत बटार का दीपिका पादुकोण से आमना-सामना होगा।
मेरठ के प्रशांत का सपना था कि वह दीपिका के साथ अंटार्कटिका की हसीन वादियों में उनके अकेलेपन का फायदा उठाएं। खैर ना तो वह करोड़पति बने और ना ही वह कभी दीपिका के अकेलेपन का फायदा उठाने में सफल हो पाएंगे। क्योंकि दीपिका कभी अकेले तो रहती नहीं हैं। वह तो कभी सिद्धार्थ माल्या के आस-पास दिखती हैं तो इससे पहले उनके साथ हमेशा रनबीर कपूर पाए जाते थे। फिर भी प्रशांत की दीपिका से नजरें चार करने की ख्वाहिश केबीसी जरूर पूरी करा रहा है।
अभिषेक बच्चन इस शो में दिखाई नहीं देंगे लेकिन उनकी कमी पूरी करने के लिए शो में दीपिका के साथ फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर जरूर पहुंचेंगे। लेकिन अमिताभ अपने बेटे की फिल्म को प्रमोट करने में जरा भी पीछे नहीं रहे ना अभिषेक सही दीपिका तो फिल्म को और बेहतर तरीके से प्रमोट करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











