बेटे जान से कभी नहीं मिलेंगे कुमार सानू, दुखी होकर बोला- मैंने बंगला दिया, निर्माताओं से मिलवाया
बिग बॅास 14 से बाहर आने के बाद जान कुमार सानू और उनके पिता कुमार सानू के बीच का विवाद खुलकर सामने आ रहा है। इससे पहले जान केवल बतौर कुमार सानू के बेटे पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन बिग बॅास ने जान कुमार सानू को एक मौका दिया कि वह दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाए।
जान कुमार इसमें पूरी तरह से कामयाब हुए हैं। हालांकि शो के दौरान मराठी भाषा के अपमान पर उनके पिता कुमार सानू ने घर के बाहर अपने बेटे की परवरिश पर सवाल उठाए। जान कुमार सानू की तरफ से माफी भी मांगी और ये भी साफ किया कि उनका बेटे से कोई रिश्ता नहीं है।

ऐसे में जान ने बिग बॅास से बाहर आने के बाद अपने पिता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह उनकी परवरिश पर सवाल नहीं उठा सकते है। कुमार सानू ने इस पर दुख जाहिर किया है और ये बताया है कि कैसे उन्होंने अपने बेटे के करियर और निजी जिंदगी के लिए बहुत कुछ किया है।


Click it and Unblock the Notifications











