इतना करो ना मुझे प्यार: नील और रागिनी की PROBLEM क्या है?
[टेलीविजन] इतना करो ना मुझे प्यार में एक बार फिर दर्शकों को निराशा ही हाथ लगी। हालांकि लग रहा था कि अब नील और रागिनी के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी पर ऐसा हुआ नहीं है। सीरियल में फिलहाल तो कुछ भी होता नहीं दिख रहा सिवाय कन्फ्यूजन के।
नील को जब पता चलता है कि रागिनी शादीशुदा नहीं है तो वो डॉक्टर अमन से सच्चाई पूछने जाता है जहां रागिनी उसके सामने सारा सच बयान कर देती है। हालांकि रागिनी और नील एक दूसरे को सच्चाई बताने के इतने करीब होते हुए भी नहीं बता पाते।
ALSO READ: ये है मोहब्बतें: FINALLY रमन इशिता को कहेगा 'वो तीन शब्द'
एपिसोड में कुछ अच्छे मूमेंट्स दिखेंगे जो केवल रोनित रॉय के नाम हैं। लेकिन रागिनी और नील का अहम अब टूटना काफी ज़रूरी है शो की टीआरपी के लिए। नील एक बार फिर सच्चाई बताए बिना चला जाता है और रागिनी उसे नहीं रोकती। हालांकि सारा गुस्सा उतरता है सुहानी पर।
Oppss..गुत्थी की वजह से अब फ्लॉप होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'!
क्या निवेदिता सच्चाई जानने के बाद अपनी निगेटिव इमेज छोड़ेगी? क्या पैम रागिनी को अपना पाएगी? क्या नील और रागिनी एक दूसरे से 15 साल की दूरी का हिसाब मांग पाएंगे। जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!


Click it and Unblock the Notifications
