इतना करो ना मुझे प्यार: क्या नील रागिनी सुलझा पाएंगे बच्चों के झगड़े
[टेलीविजन] इतना करो ना मुझे प्यार एक ठीकठाक चलने वाला शो है पर इसे टीआरपी कभी नहीं मिलती। फिलहाल सीरियल में नील और रागिनी अपनी बेटी दामाद निशि जिगनेश के रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन इसके लिए पहले उन्हें अपने रिश्ते सुधारने पड़ेंगे। जो कि रागिनी की ज़िद की वजह से फिलहाल होता नहीं दिख रहा।

वहीं निशि जिगनेश को हुक्म देती है कि उसके लिए कुछ अच्छा खाना बना कर लाए और जिगनेश लेकर आता है खिचड़ी। हालांकि ऐसा वो निशि की तबीयत देखते हुए करता है लेकिन निशि को ये बात नागवार गुज़रती है।
[नच बलिए 7 PHOTOS: शाहरूख-काजोल, ऐश-ऋतिक के साथ सेमीफाइनल]
वैसे ये वही निशि जिगनेश हैं जिन्हें प्यार में रूखी सूखी रोटी खाना भी मंज़ूर था पर फिलहाल तो उन्हें खिचड़ी नहीं भा रही है। अब देखना ये है कि रागिनी नील निशि जिगनेश की बचकानी लड़ाइयों को सुलझाने के लिए अपना बचपना छोड़ पाएंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











