Oooo..हो गई गड़बड़..एकता कपूर के शो में करते हैं काम, कर दी उन्हीं की बुराई
[टेलीविजन] 'इतना करो न मुझे प्यार' शो के एक्टर्स जल्द ही मुसीबत में आ सकते हैं। जी हां, सोनी चैनल पर बालाजी टेलीफिल्मस के बैनर तले आने वाले इस शो के कलाकार अपने ही शो के प्रोडक्शन हाउस के बारे में बुरा बोलते नजर आए।

दरअसल, एक वीडियो लीक किया गया है जिसमें शो के कई एक्टर्स एकता कपूर के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए वीडियो में अश्विनी कलसेकर समेत कई कलाकार प्रोडक्शन हाउस के काम करने के तरीके पर उंगली उठा रहे हैं।
एक्टर्स बालाजी टेलीफिल्मस के काम करने के तरीके को घटिया और उन्हें लालची तक बता रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि वीडियो में कलाकारों की फ्री टाइम में हो रही आपसी बातचीत को भी रिकॉर्ड कर लिया गया है।
कुमकुम भाग्य: प्यार हुआ..इकरार हुआ..अब होगी प्रज्ञा को जलन
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को लीक हुए इस वीडियो की वजह से सीरियल के सेट पर काफी हंगामा मच गया। बात तो यहां तक उठ गई कि सीरियल के सेट्स पर मीडिया को बैन कर देना चाहिए।
बहरहाल, तूफान जितनी तेजी से उठा था, उतनी ही तेजी के साथ थम गया। कलाकार अभी भी मीडिया को बाइट देने के लिए फ्री हैं। लेकिन हां, बदलाव यह किया गया कि अब हर वक्त सेट पर एक ऐसा व्यक्ति मौजूद रहेगा, जो यह देखेगा कि कलाकार मीडिया से क्या बातें कर रहे हैं, क्या नहीं..
आपको बता दें, इतना करो न मुझे प्यार बालाजी टेलीफिल्म की एक लोकप्रिय शो है। जिसे दर्शकों का खासा प्यार मिलता आया है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











