राज चौहान और ग्लोरी मोहन्ता एक साथ 'राज शहंशाह' में
अभिनेता राज चौहान की फिल्म 'राज शहंशाह' का आइटम सॉन्ग पिछले दिनों मुम्बई के फ्यूचर स्टूडियो में किया गया।
अभिनेता राज चौहान की फिल्म 'राज शहंशाह' का आइटम सॉन्ग पिछले दिनों मुम्बई के फ्यूचर स्टूडियो में किया गया। इस आइटम सॉन्ग में अपने ठुमकों का जलवा बिखेरते नजर आएंगी आइटम गर्ल ग्लोरी मोहन्ता।

इस गाने में ग्लोरी के साथ राज चौहान भी नजर आएंगे जिसे पप्पू खन्ना द्वारा कोरियोग्राफ किया गया। भोजपुरी फिल्मों के बहुचर्चित लेखक निर्देशक दिलीप गुलाटी द्वारा इस फिल्म का निर्देशन किया जा रहा है।
'राज शहंशाह ' इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे राज चौहान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्तसाहित हैं क्योंकि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है।
राज चौहान के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म के आइटम सॉन्ग को शूट किया गया जहां राज ने मीडिया से बातचीत में अपनी फिल्म के बारे में बताया। राज की हिंदी फिल्म 'माफिया बिग बॉस' का म्यूजिक रिलीज़ दुबई में किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications