ITA 2018 Winners: सुरभि चंदना का बैकलेस लुक, बेपनाह का अवॉर्ड्स पर कब्जा, ये हैं नंबर 1 सुपरस्टार्स
Recommended Video

इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना और बेपनाह के आदित्य इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 2018 में अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब हुए हैं। मंगलवार को मुंबई में ITA अवॉर्ड्स 2018 का आयोजन किया गया।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सुपरस्टार्स से सजी इस शाम में हर तरफ केवल रोशनी दिखाई दी। जहां एक तरफ सुरभि चंदना का बैकलेस लुक इस शो के रेड कारपेट पर छाया रहा। वहीं दूसरी तरफ हर्षद चोपड़ा का डैशिंग लुक भी चर्चा का विषय बना रहा है।

मनीष पॅाल ने बतौर होस्ट इस शाम को पूरी तरह से यादगार बना दिया। इसके साथ दिव्यांका त्रिपाठी, सुनील ग्रोवर,सुरभि चंदना और हर्षद चोपड़ा अपने घर इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 2018 ले जाने में भी सफल रहे। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखते हैं विनर के नाम और रेड कारपेट पर बोल्ड होते टीवी सुपरस्टार्स की एक खास झलक।


Click it and Unblock the Notifications