सुनहरा अनुभव हैं 'खतरों के खिलाड़ी'

पहले दौर से बाहर होने के बाद वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश पाकर फाइनल में जगह बनाने वाले मिलिंद सोमन ने शो के अनुभव के बारे में बताया, "यह एक शानदार अनुभव था। इस शो में हिस्सा लेने का मकसद अपने भय को खत्म करने का नहीं था बल्कि रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बनना था। यह मेरे लिए जिंदगी का एक सुनहरा मौका है।"
शो में अभिनेता डीनो ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डीनो ने बताया,"पूरा शो शानदार है। शो के सभी सदस्य तारीफ के काबिल हैं। मैंने शो के दौरान कई स्टंट किए हैं। सचमुच यह मुझे बेहद पसंद आया।" इस शो में 13 खिलाडियों को अपनी जांबाजी दिखाने का मौका मिला। इनमें टेरेंस लेविस, अभिषेक कपूर, अंगद बेदी, साइरस ब्रोचा, करन सिंह ग्रोवर, राहुल बोस, राहुल देव, मंजोत सिंह और अरमान इब्राहिम शामिल थे। शो का समापन समारोह गुरुवार को होगा।
कलर्स खतरों के खिलाड़ी टीवी डीनो मारिया प्रियंका चोपड़ा रियलिटी शो शब्बीर आहलूवालिया dino morea priyanka chopra reality show shabbir ahluwalia tv


Click it and Unblock the Notifications