सारा खान के फर्जी पति अली की टीवी पर वापसी

It's great to be back on TV: Ali Merchant
एक बार फिर से आपको छोटे पर्दे पर अभिनेता अली मर्चेंट दिखायी पड़ने वाले हैं। पूरे डेढ़ साल बाद अली टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं 'ये है आशिकी- डिजास्टर सिरीज'। जिसके बारे में बात करते हुए अली ने कहा कि मैं एक पंजाबी लड़के रुद्र का किरदार कर रहा हूं, जो कुछ अच्छा पाने के लिए मुंबई में आता है, लेकिन वह भीषण बाढ़ में फंस जाता है, और इन सभी के बीच उसे प्यार हो जाता है।"

शो में अली, रुचि सवर्ण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। शो रविवार को बिंदास चैनल पर प्रसारित होगा।

'दीवाना' बनाने वाले ने खुद नहीं देखी 'दीवाना'....

मालूम हो कि अली का नाम उस समय काफी हाईलाइट हुआ था जब अली बिग बॉस 4 में अपनी उस समय की प्रेमिका सारा खान से शादी की थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों का तलाक हो गया है। तलाक की वजह बतायी गई कि सारा को अली की फिजूल खर्ची पसंद नहीं थी जिसकी वजह से दोनों में झगड़े शुरू हो गये थे और शादी के मात्र चंद महीनों बाद ही अली और सारा का तलाक हो गया था।

लेकिन फिर खबर आयी कि सारा-अली की शादी और तलाक दोनों ही फर्जी और सुर्खियां पाने का जरिया था। खैर क्या सच था और क्या झूठ यह तो वो ही जाने फिलहाल तो अली अपने नये शो के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

मालूम हो कि 'कहानी घर घर की' धारावाहिक से अपनी शुरुआत करने वाले अली 'अंबर धरा', 'राजा की आएगी बारात' और 'दो हंसों का जोड़ा' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X