अच्छा लगता है, जब कोई करता है तारीफ : रितिक रोशन

लोग उनके डांस के भी फैन हैं। लेकिन उन्हें बेहद खुशी होती है, जब कोई उनसे यह कहता है कि फिल्म में उन्हें रितिक की आवाज बहुत अच्छी लगी। रितिक इस बारे में ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि वे बताते हैं कि वे बचपन में जिस बीमारी से ग्रसित थे, उसकी वजह से वह सही तरीके से बातचीत नहीं कर पाते थे। लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी को अपनी ताकत बनायी। और आज वह सही तरीके से बोल पाते हैं। इसलिए जब उनसे कोई यह कहता है कि फिल्म में उनकी आवाज अच्छी लगी तो उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत रंग लायी है।


Click it and Unblock the Notifications











