22 साल में इतनी बदल गई हैं चुलबुली 'खुशी कुमारी गुप्ता', अरनव सिंह रायजादा भी खा जाएंगे गच्चा

टीवी पर ऐसे कई सारे सीरियल्स से दिखाई जाते हैं जो कि बेहद ही कम वक्त में खत्म हो जाते हैं। लेकिन कुछ सीरियल्स ऐसे भी हैं जो आज भी दर्शकों के दिलों में उतरे हुए हैं। उनकी कहानी और किरदार हर किसी को काफी पसंद आए। इन्हीं में से एक टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' है जिस में खुशी नामक एक लड़की का किरदार घर घर में जाना जाने लगा। दरअसल आपको बता दें कि खुशी का किरदार सनाया ईरानी ने निभाया था। इस किरदार में एक्ट्रेस काफी चुलबुली नजर आई थी।
सनाया ईरानी लेटेस्ट तस्वीरों में दिखती है पहले से और भी ज्यादा बोल्ड
लेकिन आपको बता दें कि सनाया ईरानी अब यह मासूम सी लड़की नहीं बल्कि बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हो चुकी है। इस सीरियल को खत्म हुए कई साल हो चुके हैं और एक्ट्रेस अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो चुकी है। इसीलिए आज हम खुशी जाने की सनाया ईरानी की लेटेस्ट तस्वीरें देखने वाले हैं जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल ही बदल चुका है। बता दें कि 6 जून 2011 से लेकर 30 नवंबर 2012 तक स्टार प्लस पर इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल टेलीकास्ट हुआ था।
इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल में सनाया ईरानी ने निभाया स्मॉल टाउन गर्ल का किरदार
इस सीरियल ने हर किसी के दिलों पर राज किया। सबसे ज्यादा इस सीरियल के किरदार लोगों को खूब पसंद आए। इस सीरियल में खुशी गुप्ता का किरदार सनाया ईरानी ने निभाया। इस सीरियल में अर्नव सिंह रायजादा और खुशी की तकरार और नोकझोंक देखी गई। इतना ही नहीं दोनों की प्यार भरी लव स्टोरी भी दर्शकों को खूब पसंद आए। सनाया ईरानी ने इस सीरियल में सिंपल स्मॉल टाउन गर्ल का किरदार निभाया।
11 सालों में सनाया ईरानी का बदला पूरा लुक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनाया ईरानी अब और भी ज्यादा बोल्ड हो चुकी है। साथ ही साथ उनका ग्लैमरस अंदाज भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होता रहता है। सनाया इरानी मुंबई की रहने वाली है और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई ऊटी के बोर्डिंग स्कूल से पूरी की। जिसके बाद में सिडेनहैम कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।
2016 में सनाया ईरानी ने मोहित सहगल के साथ लिए थे सात फेरे
अगर हम सनाया ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल हुई। जिसके बाद में उन्होंने रंगरसिया और लक्ष्मी जैसे टीवी सीरियल में काम किया। इतना ही नहीं बाद में एक्ट्रेस ने फिल्म 'डम डम डमरु', 2018 में आई 'पीहू' और 2019 में आई फिल्म 'घोस्ट' में भी एक्ट्रेस ने काम किया है। अगर हम उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि सनाया ईरानी ने 25 जनवरी 2016 को मोहित सहगल के साथ गोवा में सात फेरे ले लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











