इश्कबाज छोड़ने के बाद सुरभि चंदना 'अनिका' और सुनील ग्रोवर का धमाका, बिग सरप्राइज !
इश्कबाज के लीप लेने के बाद जल्द ही फैंस को अब अनिका और शिवाय कभी नहीं दिखाई देंगे। जी हां, 15 दिसंबर के बाद से यह शो लीप लेने वाला है। लीप के बाद शो में शिवाय की नई कहानी शुरू होगी। लेकिन इस कहानी में कहीं पर भी अनिका यानी की सुरभि चंदना नहीं होंगी।
खबर यह भी आयी कि सुरभि ने यह शो छोड़ा नहीं बल्कि क्रिएटिव बदलाव के कारण उन्हें इस शो से जाना पड़ा है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सुरभि जल्द ही कमबैक की तैयारी में हैं। वो भी एक बड़े धमाके के साथ।
जी हां, सुरभि यानी कि अनिका अब सुनील ग्रोवर के नए शो कानपुर वाले खुरानास में दिखाई देगी। सुनील ग्रोवर के इस नए का आगाज 15 दिसंबर के करीब होने वाला है। इसके बाद ही इश्कबाज भी लीप लेने वाला है।

सुरभि इस शो में अपारशक्ति खुराना की गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखाई दे सकतीहैं। मिली जानकारी के अनुसार अपारशक्ति इस शो में कुणाल खेमू की जगह लेने वाले हैं। कलंक की शूटिंग के कारण कुणाल शो में अब शायद नहीं दिख पायेंगे। सुरभि ने अपने इस नए शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
बहरहाल ,क्या आप जानते हैं सुरभि के जीवन की सच्चाई जो आपको चौंका देगी..
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications