इश्कबाज के फैंस के लिए बुरी खबर,16 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड Shock
Recommended Video

साल 2018 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए हादसे का साल बन गया है। जी हां,श्रीदेवी के निधन के बाद अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आयी है। इश्कबाज के फैंस के लिए बुरी खबर है।
इश्कबाज' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर संजय बैरंगी शुक्रवार को मलाड वेस्ट के जनकल्याण नगर में सिलिकॉन पार्क की एक इमारत की सोलहवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बैरंगी को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिर पड़े।

लेकिन यह इतना आसान नहीं है। पुलिस को दुर्घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुसाइड का मामला है।
बैरंगी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे और पिछले काफी वक्त से काफी निराश थे।शिवाय सिंह ओबेरॉय का किरदार निभाने वाले नकुल मेहता ने भी इस घटना के बारे में कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया।
फिलहाल शो की टीम को इसकी असली वजह नहीं पता। शो की टीम इस हादसे से पूरी तरह से हिल गई है।बहरहाल,ऐसे कई एक्टर हैं जो शूटिंग के दौरान अपनी जान गंवाने से बचे हैं। यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications
