इश्कबाज: अनिका को मिला प्यार.... शिवाय नहीं है कोई और
इश्कबाज में जल्द ही शिवाय और अनिका शादी के बंधन में बंध जायेगे ये बात खुद शो की निर्देशक गुल खान ने कन्फर्म की है।
स्टार प्लस के फेमस शो इश्कबाज दर्शकों के बीच खासा प्रसिद्ध है। खासकर दर्शकों को शो में अनिका और शिवाय की केमिस्ट्रीदिलचस्प लगती है। शो की कहानी तीन भाइयों की है। फ़िलहाल जिनकी जिन्दगी इन दिनों काफी अजीबो-गरीबो
ट्विस्ट एंड टर्न से गुजर रही है।
जैसा की शो में अनिका को टिया पर शक होता है कि वह शिवाय को धोखा दे रही है। वह शिवाय नहीं बल्कि किसी और से प्यार करती है।
(पति के साथ क्यों वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का ये वीडियो!)
उसका शक यकीन में तब और बदल जाता है जब उसे टिया के बैग से टी और डी नाम का लॉकेट मिलता है। खैर ये जानना आपके लिए और हमारे लिय काफी दिलचस्प होगा की आखिर टिया का ये मिस्ट्री मैन है कौन।
तो वहीं ओमकारा दो साल पहले हुए एक्सीडेंट को लेकर अब तक अवसाद में हैं जिस कारण वह ड्रग्स लेने लगता है। ओबरॉय परिवार को तब झटका लगता है जब वह ओम को जमीन पर बेहोश देखते हैं।
(ये है मोहब्बतें: एक साल का लीप....इशिता को मिलेगा नया साथ)
शिवाय ओमकारा की इस हालत को खुद को गुनेहगार बताता है। इसी के साथ ओबरॉय परिवार को तब और झटका लगता है जब उन्हें पाता लगता है कि रूद्र और सौम्या ने नशे में शादी कर ली है।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेगें कि ओबरॉय परिवार मिलजुल कर दिवाली का त्यौहार मना रहा है। इस दौरन घर में छोटी सी पूजा होती है जिसमे टिया और शिवाय को बैठना होता है।
(क्या आप मिले श्वेता तिवारी के 34 साल के बेटे से?)
लेकिन तभी टिया का फोन आ जाता है और वह बाहर चली जाती है। शिवाय बिना देखे अनिका को अपने साथ पूजा में बैठा लेता है जिससे सबको शॉक लगता है।बाद में टिया के आने पर शिवाय अपनी गलती सुधार लेता है।आइये जानते है शो के लेटेस्ट अपडेट


Click it and Unblock the Notifications