इश्कबाज के फैंस को जबरदस्त झटका,रातों रात शो बंद करने का फैसला Shock !
टीवी की ऐसे कम ही शो होते हैं जिनके आॅफ एयर होने की घटना फैंस को पूरी तरह से चौंका देती है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा है इश्कबाज के फैंस के साथ।
साल 2016 में शुरू होने के बाद इश्कबाज में शिवाय और अनिका के रोमांस को काफी पसंद किया गया। नतीजन,इस शो का एक और पार्ट दिल बोलो ओबरॅाय भी शुरू किया गया है।
लेकिन टीआरपी ना होने की वजह से इसे आॅफ एयर कर दिया गया। अब ऐसा ही कुछ इश्कबाज के साथ होने जा रहा है। सुरभि चंदना और नुकुल मेहता की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब रास आ रही है।

टीआरपी में यह शो अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। हाल ही में इस शो के आॅफ एयर होने की खबर को निर्माता ने गलत ठहराया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह शो दो महीने में बंद हो सकता है।
नवंबर में इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।एक चैनल ने दावा किया है कि जल्द ही शिवाय और अनिका की लव स्टोरी का एंड होना तय है।
शिवाय और अनिका की स्टोरी में आया हुआ नयापन दर्शकों को अधिक रास नहीं आ रहा है। मुमकिन है कि इस वजह से चैनल ने यह फैसला लिया हो।
बहरहाल,बिना समय गंवाए उन सुपरस्टार के नामों की लिस्ट देखते हैं जो कि टीवी पर सुपर फ्लॅाप साबित हुए। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
