नकुल मेहता 'इश्कबाज' के फैंस को झटका, टीआरपी के बाद शो के बंद करने का फैसला !
इश्कबाज शो टीआरपी पर ना रहते हुए भी लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी वजह है शो का बंद होना। एक बार फिर से नकुल मेहता के इस शो के बंद होने की खबर सामने आ रही है। इसकी शुरुआत अनिका और शिवाय की लव स्टोरी खत्म होने से शुरू हो गई थी।
खासकर तब जब अनिका यानी कि सुरभि चंदना के किरदार को खत्म करने का फैसला लिया गया। फैंस ने इसे लेकर जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं लोगों ने बिना अनिका के इश्कबाज नहीं देखने की गुजारिश भी की। वैसे भी इश्कबाज कंटेंट और रोमांस के मामले में विफल हो गया।
टीआरपी पर लगातार नतीजा देखने को मिल रहा है। अब ऐसा मालूम होता है कि चैनल इस शो को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है। खबर है कि इश्कबाज के बदले ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ ये रिश्तें हैं प्यार के लांच किया जा सकता है। जिस तरह कुमकुम भाग्य के बाद कुंडली भाग्य टेलीकास्ट किया जाता है ठीक इसी तरह मेकर्स ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद ये रास्तें हैं प्यार के का टेलीकास्ट करना चाहते हैं।

ताकि ये रिश्ता क्या कहलाता है से शो को जोड़ कर प्रमोट किया जाए। वहीं खबर ये भी है कि इश्कबाज के प्रसारण का टाइम भी बदला जा सकता है। या फिर शो को बंद भी किया जाए। ये रिश्तें हैं प्यार के में रिया और शाहीर शेख की जोड़ी दिखाई देगी।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कम टीआरपी के चलते कई बड़े शो अब तक बंद किए जा चुके हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











