इश्कबाज सीजन 2 में सुरभि चंदना 'अनिका' के साथ ऐसी गंदी हरकत, फैंस ने कहा बंद करो !
इश्कबाज फैंस के लिए इश्कबाज के नए सीजन का प्रोमो सामने आ गया है। इश्कबाज इस महीने के 17 दिसंबर से नए रंग और नई इश्क की कहानी के साथ सामने आने वाला है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस नए प्रोमो को लेकर हंगामा मच गया है। इश्कबाज के नए सीजन में अनिका और शिवाय दिखाई दे रहे हैं।
साथ ही में उनके बेटे शिवांश की पूरी तरह से बॅालीवुड एंट्री भी दिखाई गई है। प्रोमो में शिवाय और अनिका एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।शिवाय कहते हैं कि मेरा बेटा मेरी तरह बिजनेस को संभालने वाला समझदार इंसान होगा।

उसका एक क्लास होगा। वो प्यार के मामले से दूर रहेगा। अनिका कहती हैं कि अगर वो मुझ पर गया तो।शिवाय चौंक कर कहता है कि छिछोरा होगा। बस,यही छिछोरा शब्द ने शो की सोशल मीडिया पर हालत खराब कर दी है।
प्रोमो के अनुसार शिवाय और अनिका के बेटे शिवांश को पूरी तरह से फिल्मी बताया गया है। इतना नहीं नहीं नए शियाव की तुलनाा ढिंचैक पूजा से की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications