इश्कबाज 2 Video: शिवाय- अनिका के साथ शिवांश की फिल्मी एंट्री, फैंस को लगेगा झटका !
इश्कबाज फैंस के लिए इश्कबाज के नए सीजन का प्रोमो सामने आ गया है। चैनल पर इस प्रोमो को रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको तगड़ा झटका लग सकता है।
इश्कबाज के नए सीजन में अनिका और शिवाय दिखाई दे रहे हैं। साथ ही में उनके बेटे शिवांश की पूरी तरह से बॅालीवुड एंट्री भी दिखाई गई है। प्रोमो में शिवाय और अनिका एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
शिवाय कहते हैं कि मेरा बेटा मेरी तरह बिजनेस को संभालने वाला समझदार इंसान होगा। उसका एक क्लास होगा। वो प्यार के मामले से दूर रहेगा। अनिका कहती हैं कि अगर वो मुझ पर गया तो।

शिवाय चौंक कर करते हैं कि छिछोरा होगा। प्रोमो के अनुसार शिवाय और अनिका के बेटे शिवांश को पूरी तरह से फिल्मी बताया गया है। इस प्रोमो को देखकर फैंस नए इश्कबाज की कहानी से खुश होते हुए नहीं दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इश्कबाज के नए प्रोमो को फ्लॅाप बता रहे हैं। नीचे देखिए फैंस का रिएक्शन और प्रोमो VIDEO


Click it and Unblock the Notifications