इश्कबाज में कुछ इस तरह खत्म होगा अनिका का किरदार, Video और तस्वीर लीक
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना के शो छोड़ने से फैंस काफी नाराज हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक फैंस का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। इस बीच अनिका और शिवाय का यह रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो में अनिका और शिवाय का यह आखिरी रोमांस है जो टीवी पर दिखाया जा रहा है। सुरभि ने भी बतौर अनिका शो के सेट से अपनी आखिरी तस्वीरें शेयर की हैं।

जहां पर वह दु्ल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैंं। फैंस के बीच यह तस्वीर वायरल हो गई है। फैंस अभी भी सुरभि को शो नहीं छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
बहरहाल, अनिका और शिवाय चांदनी रात है तू मेरे साथ है सांग पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ खबर यह भी है कि लीप के बाद कहानी में शिवाय के साथ दूसरी अनिका यानी कि दृष्टि धामी की एंट्री होगी।


Click it and Unblock the Notifications