इश्कबाज 3 साल, फैंस के साथ शिवाय- अनिका ने शेयर किया दिल धड़काने वाला पोस्ट
टीवी पर ऐसे कम ही शो हैं जो कि हर साल अपने होने का जश्न मनाते हैं। यहां हम बात उन सभी शो की कर रहे हैं जो कि फिलहाल छोटे पर्दे का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन फैंस के दिल आज भी शो बरकरार है। इस फेहरिस्त में स्टार प्लस के शो इश्कबाज का नाम भी शामिल है।
इश्कबाज को बंद हुए काफी समय बीत चुका है। फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि एक बार फिर से उन्हें अनिका और शिवाय की जोड़ी फिर से देखने को मिल जाए। अनिका यानी कि सुरभि चंदना और शिवाय नकुल मेहता इस वक्त नए प्रोजेक्ट के साथ वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि दोनों अलग तरह के शो में नजर आयेंगे। इस बीच इश्कबाज को 3 साल पूरे हो चुके हैं। एक बार फिर शिवाय और अनिका ने अपने इस शो की कुछ याद ताजा की है। नकुल ने इश्कबाज के पहले दिन की याद ताजा करते हुए दिल में बस जाने वाला मैसेज लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications











