इश्कबाज फेम ओमकारा और शिवाय ने किया जमकर डांस, संगीत की तस्वीरें और Video लीक
Recommended Video

इश्कबाज फेम ओमकारा सिंह ओबरॉय यानी कि कुणाल जयसिंह इस महीने शादी करने जा रहे हैं। कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ समय गुपचुप सगाई कर ली थी। लेकिन अब वह खुलेआम शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में कुणाल और भारती के संगीत और सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इश्कबाज छोड़ने के बाद कुणाल अब पूरी तरह से अपनी शादी की तैयारी में जुट गए है। उन्होंने पहले ही एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि वह दिसंबर में शादी करेंगे।

वो अपनी मंगेतर भारती कुमार के साथ सात 20 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रहे है।अगर आप कुणाल की सगाई और संगीत की रस्म की तरफ देखेंगे तो कुणाल काफी रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कुणाल जयसिंह और भारती कुमार की पहली मुलाकात टीवी शो 'द बडी प्रोजेक्ट' के सेट पर हुई थी। भारती पेशे से एक्ट्रेस हैं और 'यम हैं हम', 'हमसे है लाइफ' और 'ईशा' जैसे शो से जुड़ चुकी हैं।
(नीचे देखिए तस्वीरें और वीडियो)
काफी धमाकेदार संगीत रहा है...
यहां देखिए शिवाय और ओमकारा का डांस


Click it and Unblock the Notifications











