इश्कबाज की गौरी नहीं टीवी की ये 7 सुपरस्टार हैं सबसे खतरनाक विलेन, आप भी डर जायेंगे !
टीवी में इन दिनों कलाकार किरदार पर अधिक काम कर रहे हैं। जिसके चलते कई सुपरहिट एक्ट्रेस अपनी संस्कारी इमेज को छोड़कर खतरनाक वैम्प बनने से परहेज नहीं करती हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम इश्कबाज की गौरी का शामिल होने जा रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं श्रेनु पारिख की। जो कि जल्द एक अनोखी बहू की भूमिका में नजर आयेंगी। इस शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौरी अब टीवी पर वैम्प बनती हुई दिखाई देंगी। श्रेनु पारिख के इस शो का नाम होगा एक भ्रम सर्वगुण संपन्न।
जहां पर वह ऐसी बहू का किरदार निभायेंगी जो पहले परिवार को प्यार करेगी फिर उसी परिवार के खून से अपने हाथ रंगने के लिए भी तैयार हो जाएगी। प्रोमो में श्रेनु के किरदार में बुरे इरादों की झलक साफ दिखाई दे रही है। इसका प्रोमो भी काफी दिलचस्प है।

आपको बता दें कि ये शो 22 अप्रैल से टेलीकास्ट किया जाएगा। श्रेनु पारिख के अपोजिट जैन इमाम दिखाई देंगे। जिन्हें आपने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में देखा था। वह नामकरण से लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।
बहरहाल, यहां देखिए ये खतरनाक Video और टीवी की उन एक्ट्रेस की झलक जो कि विलेन बनकर लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications