इश्कबाज के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर ,शिवाय की मां पिंकी और बिग सरप्राइज
इश्कबाज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, इश्कबाज में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट आया है। जहां पूरे शो की कहानी बदल दी गई है।वहीं पिंकी की भूमिका को एक्ट्रेस नितिका मुखर्जी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही हैं।
शो की कहानी के बदलने से पहले नितिका मुखर्जी ने अपने प्रेग्नेंट होने के कारण शो से अलविदा कह दिया था। लेकिन अब शिवाय की मां असल जिंदगी में भी मां बन गई हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है।

नितिका ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि हमारी बेटी ने 16 जुलाई को जन्म लिया है। फिलहाल हम दोनों अपने घर में हैं। मां बनने के इस सुखद अहसास मेरे लिए जीवन के लिए सबसे कीमती है।
मेरी बेटी बहुत प्यारी है। फिलहाल हम उसके लिए एक प्यारे से नाम की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि इश्कबाज के फैंस के साथ शो की पूरी टीम के लिए फिलहाल इस वक्त खुशी का माहौल है।
बहरहाल,आइए देखते हैं कौन से वो कपल हैं जो इस साल शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।यहां देखिए ..


Click it and Unblock the Notifications
