इश्कबाज फेम नकुल मेहता 8 साल बाद बने पिता,खुशखबरी के साथ दिखाई बेटे की पहली तस्वीर

कोरोना काल के दौरान कई कलाकारों ने अपने जीवन में एक नया कदम लिया है। इश्कबाज फेम नकुल मेहता भी पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। अपने घर आने वाले इस प्यारे से मेहमान की खुशी खुद नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने बेटे की पहली झलक की तस्वीर भी पोस्ट की है और ये भी बताया है कि किस तारीख को वह पिता बने हैं। शादी के आठ साल बाद नकुल ने पिता बनने का फैसला लिया।

कोरोना महामारी के समय नकुल ने ये बताया था कि वह जल्द एक नए रिश्ते की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। फिलहाल नकुल मेहता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अपनी पत्नी जानकी के साथ उन्होंने भी इसअपने बेटे का हाथ थामकर रखा है। इस तस्वीर के साथ नकुल मेहता ने लिखा है कि 3 फरवरी 2021, ये हम हैं...आभारी और बराबर मात्रा में नींद से भरे। इससे पता चलता है कि नकुल के घर बेटे के कदम 3 फरवरी को पड़े हैं।

Nakul mehta

नकुल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की घोषणा दी, वैसे ही फैंस से लेकर उनके कई करीबी दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। नकुल मेहता के इस पोस्ट पर कृतिका कामरा, अमोल पराशर, दिशा परमार और गौतम रोडे के साथ कई कलाकारों ने बच्चे और मां के स्वस्थ रहने की कामना की।

आपको बता दें नकुल मेहता से पहले कपिल शर्मा ने भी अपने फिर से पिता बनने की खुशी शेयर की। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी बेटी होने की जानकारी दी। जल्द करीना कपूर खान भी गुड न्यूज सुनाने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X