इश्कबाज की अनिका 'सुरभि चंदना' की होगी रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर में एंट्री, बड़ी खबर !
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 10 में नजर आ सकती हैं। जी हां, एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का आगाज होने वाला है। इसके लिए टीवी इंडस्ट्री के कई नाम चर्चा में हैं। इस बीच सुरभि चंदना का नाम सामने आ रहा है।
ऐसी खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने सुरभि चंदना की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि सुरभि इस शो का हिस्सा बन पाती है या नहीं ये अभी तय नहीं हुआ है। वैसे आपको बता दें कि इश्कबाज छोड़ने के बाद सुरभि चंदना ने शो से लंबा ब्रेक लिया है।

इसके बाद उन्होंने खुद की फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। जल्द ही वह संजीवनी के सीजन 2 के साथ वापसी करेंगी। उन्होंने इसके लिए प्रोमो की भी शूटिंग शुरू कर दी है। रही बात खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की तो इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होने वाली है।
इसके लिए सभी कंटेस्टेंट के नाम लगभग तय हो चुके हैं। हर बार की तरह खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को भी रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। बहरहाल, आपको बताते हैं कि इस सीजन में कौन से कंटेस्टेंट शो में नजर आ सकते हैं..


Click it and Unblock the Notifications