इश्कबाज की अनिका सुरभि चंदना ने शेयर की सेक्सी तस्वीर, फैंस ने कहा दिल धड़कने लगा
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना को फैंस का इतना प्यार मिल रहा है जिसकी कल्पना उन्होंने नहीं की होगी। वो भी तब जब वह इश्कबाज के नए सीजन में नहीं दिखाई दे रही हैं।
सुरभि अपने फैंस के लिए आए दिन कई तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जिस तरह की तस्वीर शेयर की है इसे देखकर फैंस का दिल जोर से धड़कने लगा है।
फैंस की मांग है कि सुरभि आप दोबारा टीवी पर वापसी करो। फिलहाल फैंस जहां सुरभि के लौटने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सुरभि अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए रोजाना मुलाकात करने की कोशिश करती हैं।

कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज में सुरभि दिखाई दे सकती हैं। हालांकि अब यह शो बंद होने जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से सवाल उठ गया है कि कब और कैसे सुरभि टीवी पर दिखाई देंगी। फिलहाल उनके फैंस को इन तस्वीरों से ही काम चलाना पड़ेगा।
कुछ दिन पहले लंदन से सुरभि ने एक खास वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अब ये तस्वीरें उनके फैंस को खुश कर देंगी।सुरभि का ये अंदाज देखकर आपको अनिका की याद आ जाएगी।
यहां देखिए सुरभि की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications