इश्कबाज की अनिका 'सुरभि चंदना' के इस Video को देख, फैंस ने कहा कत्ल हो जाएगा
इश्कबाज से अनिका का किरदार खत्म हो गया है। फैंस के बीच अनिका यानी कि सुरभि चंदना की मोहब्बत अभी भी बरकरार है। साल 2018 के अंत और 2019 के आगमन के साथ सुरभि चंदना लगाता केवल अपनी तस्वीरों और वीडियो से सुर्खियां बटोर रही हैं।
हैरत नहीं है कि फैंस सुरभि की हर तस्वीर और वीडियो पर अपनी नजर टिकाए बैठे हुए हैं। फिर चाहे वह सुरभि की इंस्टाग्राम की तस्वीरें हो। या फिर सुरभि के किसी वेकेशन की।
इस बार सुरभि चंदना के इस लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सुरभि के एक फैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इसे देखकर तो कत्ल हो जाएगा।

किसी ने सुरभि को क्वीन बता दिया है। इश्कबाज से दूर होने के बाद सुरभि जल्द वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह अब किसी नए प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।
मुमकिन है कि वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनती हुई दिखाई दें। नीचे देखिए सुरभि का वायरल होता VIDEO और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications