संजीवनी 2 में कमबैक से पहले अनिका 'सुरभि चंदना' ने लेटेस्ट तस्वीरों से मचाया बवाल
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना एक बार फिर अपनी नई तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इश्कबाज के खत्म होने के बाद सुरभि चंदना ने अपनी एक नई पहचान बनाई है। खासकर अपनी कई तस्वीरों और वीडियो के चलते अनिका के नाम से हटकर सुरभि के नाम से उन्हें नई पहचान मिली है।
इश्कबाज के बंद होने के बाद भी सुरभि ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से हमेशा से एक खास कनेक्शन बनाकर रखा है। कई लोगों ने ये भी जाना कि इश्कबाज की अनिका असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं। फैंस के लिए और भी खुशी की बात ये है कि सुरभि जुलाई में अपने नए शो संजीवनी 2 से कमबैक कर रही हैं।

खबर है कि उन्होंने शो के लिए प्रोमो की शूटिंग कर ली है। फिलहाल सुरभि चंंदना अपने काम से दूर इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।
एक बार फिर से सुरभि ने अपनी प्यारी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। यकीन मानिए हर बार की तरह इस बार भी सुरभि की ये लेटेस्ट तस्वीरों से आप नजर नहीं हटा पाएंगे। फिर इंतजार किस बात का। यहां देखिए सुरभि की ये बेहद खास तस्वीरें..
यहां देखिए सुरभि की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











