इश्कबाज की अनिका 'सुरभि चंदना' ने शेयर किया ये स्पेशल Video, फैंस के लिए मस्ट वॉच
एक तरफ जहां इश्कबाज 2 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ फैंस को शो में अनिका यानी कि सुरभि चंदना की कमी महसूस हो रही है। इश्कबाज की नई कहानी के खिलाफ फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
लेकिन अब आपको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास सुरभि का यह स्पेशल वीडियो है जो कि सोशल मीडिया पर तेज रफ्तार से वायरल हो रहा है। इश्कबाज से अलग होने के बाद सुरभि सीधा फैमिली वेकेशन पर निकल गई।
सुरभि इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टी मना रही हैं। वह इस वक्त लंदन में हैं। लंदन से सुरभि ने एक खास वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यकीन मानिए सुरभि के फैंस के लिए यह वीडियो मस्ट वॅाच है।

सुरभि का ये अंदाज देखकर आपको अनिका की याद आ जाएगी। सुरभि अपने इस खास वेकेशन पर काफी खुश नजर आ रही हैं। इसका अंदाजा इस वीडियो और तस्वीर से साफ तौर पर लगाया जा सकता है। नीचे देखिए तस्वीर और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications