अनिका 'सुरभि चंदना' ने कमबैक से पहले इस Video से फैंस के बीच मचाई सनसनी
पिछले साल टीवी स्क्रीन से गायब होने के बाद अनिका यानी कि सुरभि चंदना साल 2019 में एक बार फिर से कमबैक कर रही हैं। हाल ही में ये खबर आयी कि सुरभि चंदना संजीवनी की रीमेक में नजर आयेंगी। हालांकि इस खबर को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन सुरभि के फैंस एक बार फिर से अपनी क्वीन को देखने के लिए उत्साहित हैं। बीते तीन महीने से ऐसा कम ही हुआ है जब सुरभि की कोई तस्वीरें या फिर वीडियो वायरल नहीं हुआ हो। आए दिन सुरभि कभी अपनी तस्वीर तो कभी वीडियो को लेकर चर्चा में रही हैं।

इस बार एक बार फिर सुरभि के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। सुरभि ने इस बार भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर वह ऐसे पोज दे रही हैं जिसे देखकर फैंस घायल हो जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले सुरभि ने रेड ड्रेस में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे काफी तेजी से देखा गया। इस बार सुरभि के इस वीडियो को फैंस तेज रफ्तार से शेयर कर रहे हैं। यकीन मानिए सुरभि के फैंस के लिए यह वीडियो मस्ट वॅाच है।
फैंस की शेयर की हुई और तस्वीरें और ये वीडियो नीचे देेखिए..


Click it and Unblock the Notifications