अनिका 'सुरभि चंदना' ने इस बोल्ड तस्वीर के साथ किया अपने रिलेशनशिप का खुलासा Viral
इश्कबाज की अनिका इन दिनों अपने किसी नए टीवी शो को लेकर नहीं बल्कि केवल अपनी सेक्सी तस्वीरों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अनिका यानी कि सुरभि चंदना इंस्टाग्राम पर आए दिन कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बीते तीन महीने से अनिका लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मुखातिब हो रही हैं।
इस बार सुरभि ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है। वो भी इस बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ। सोशल मीडिया पर इश्कबाज के बंद होने के बाद सुरभि के फैंस की गिनती तेजी से बढ़ रही है। इश्कबाज के दौरान से ऐसी चर्चा रही है कि सुरभि किसी सीक्रेट मैन को डेट कर रही हैं।

अब सुरभि ने इससे पर्दा उठा दिया है। सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सुरभि ने लिखा है कि सिंगल ऑल द वे। यानी कि सुरभि फिलहाल सिंगल हैं।
बहरहाल,एक तरफ फैंस उनके टीवी पर लौटने की राह देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सुरभि अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करके फैंस के दिल की धड़कन लगातार बढ़ा रही हैं।
आपको ये बता दें कि सुरभि के फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सुरभि जल्द संजीवनी टीवी शो के सीजन 2 में दिखाई देंगी। ये शो जून से स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जा सकता है। फिलहाल आप तब तक सुरभि की वायरल होती हुई ग्लैमरस तस्वीरों की लंबी फेहरिस्त देखिए।


Click it and Unblock the Notifications











