इश्कबाज की अनिका को हुआ प्यार..इन्हें कर रहीं हैं डेट
इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना उर्फ अनिका प्यार में हैं..जाने कौन है उनका बॉयफ्रेंड.
स्टारप्लस का शो इश्कबाज दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। शो में अनिका उर्फ़ सुरभि चंदना ने अपनी जबरदस्त और बिंदास एक्टिंग से दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है।
दर्शको को शो में सिर्फ अनिका की एक्टिंग ही नहीं बल्कि शिवाय अनिका की नोंक-झोंक वाली लवस्टोरी खूब भा रही है। ये तो सुरभि चंदना की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी है लेकिन हम आपको बताने जा रहें हैं सुरभि उर्फ़ अनिका के ऑफ-स्क्रीन बॉयफ्रेंड के बारे मे।
जी हां असल जिन्दगी में सुरभि कोर्परेट प्रोफेशनल करन शर्मा को डेट कर रही हैं। जिनके साथ हाल ही में सुरभि ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ हैंगआउट और पार्टी की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें सुरभि ने फोटो के साथ स्पेशल कैप्शन देकर अपनी फीलिंग को जाहिर भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications