इश्कबाज की टिया ने की सगाई...और शिवाय को बुलाया भी नहीं
इश्कबाज एक्ट्रेस टिया उर्फ़ नवीना बोले ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की.देखें तस्वीरें
स्टारप्लस के शो इश्कबाज में नजर आ रही नवीना बोले उर्फ़ टिया रियल लाइफ में अब किसी और की हो चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें नवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
जी हां, नवीना ने बीते दिन पने कथित बॉयफ्रेंड करण जीत से सगाई कर ली है। नवीना की सगाई एक निजी समारोह में सम्पन्न हुई। उनकी सगाई में निति टेलर और सिम्पल कॉल भी नजर आयीं।
गौरतलब है कि, दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार और अब दोनों सगाई के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे।
टीवी की एक और हॉट एक्ट्रेस चन्द्रकान्ता बनने को तैयार...जबरदस्त होगी टक्कर
नवीना ने अपनी सगाई से पहले की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमे वह अपने बचपन के दोस्तों के साथ नजर आ रहीं हैं।
नवीना शो स्टार प्लस के शो इश्कबाज में नकुल मेहता के अपोजिट टिया की भूमिका में दिखाई दे रहीं हैं। बता दें शो में वह एक नकारात्मक भूमिका अदा कर रही हैं।
झलक दिखला जा 9: सलमान-शांतनु को चित्त कर तेरिया बनी विजेता...
नवीना को दर्शक कुमकुम भाग्य, ये है मोहब्बतें, सुमीत संभाल लेगा, क्या हुआ तेरा वादा,मिसेज कौशिक की पांच बहुएं जैसे शो में देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











