AVTA 2016:नकुल मेहता ने साल के पहले अवार्ड में मारी बाजी..बने बेस्ट एक्टर
इश्कबाज एक्टर नकुल मेहता को एवीटीए 2016 में बेस्ट एक्टर से नवाजा गया है..
टीवी की दुनिया में कई टैलेंटेड एक्टर है , जिनमे में से एक है नकुल मेहता, जोकि इन दिनों शो इश्कबाज में नजर आ रहे हैं ।हाल ही में नकुल ने इस साल का पहला अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां हाल ही में यूके एशियन व्यूअर्स टेलीविजन अवॉर्ड 2016 में नकुल को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बता दें यूके एशियन व्यूअर्स टेलीविजन अवार्ड्स के बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन में नकुल समेत एक दूजे के वास्ते के नामिक पॉल, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के शाहिर शेख, शांतनु माहेश्वरी, स्वारागिनी के वरुण कपूर और शक्ति से विवियन डसेना नॉमिनेटेड थे। लेकिन बाजी मार ले गये नकुल मेहता ।


Click it and Unblock the Notifications