सुरभि चंदना के फैंस के लिए सरप्राइज, गौरी और भव्या के साथ अनिका का धमाकेदार Video
इश्कबाज 2 की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल टीआरपी में इस शो का हाल क्या होगा। इसकी खबर नहीं है। लेकिन फैंस कहीं ना कहीं अनिका यानी कि सुरभि चंदना को शो में मिस जरूर कर रहे हैं।
हाल ही में सुरभि का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर वह गौरी यानी श्रेनू पारिख और भव्या यानी मानसी श्रीवास्तव के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।
इन तीनों को एक साथ देख कर आपको इश्कबाज की याद आना तय है। आपको बता दें कि पर्दे पर इन तीनों के बीच जिस तरह का रिश्ता दिखाई देता था। पर्दे के पीछे भी तीनों के बीच गहरी दोस्ती है।

सुरभि इस वीडियो में तीनों के साथ काफी मस्ती करते हुए वीडियो पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। फिलहाल फैंस सुरभि चंदना के टीवी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
इन सब के बीच सुरभि का ये वीडियो फैंस के लिए सरप्राइज हो सकता है।अगर आप सुरभि के फैन हैं, उन्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं तो यह वीडियो आपके लिए देखना बेहद जरूरी है। शो और टीवी की दुनिया से दूरी बनाकर सुरभि इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टी बना रही हैं।
सुरभि ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। नीचे देखिए VIDEO..
खास तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications