इश्कबाज की टीआरपी को झटका, नकुल मेहता 'शिवांश' करेंगे 1 नहीं 2 एक्ट्रेस से रोमांस !

By Prachi Dixit

टीवी शो इश्कबाज में इन दिनों बड़ा फेरबदल चल रहा है। साल खत्म होने से पहले इश्कबाज की कहानी में लीप ले लिया गया। जहां पर अनिका और शिवाय के बेटे शिवांश की लव स्टोरी को दिखाया जा रहा है। जिसके चलते नकुल मेहता बतौर शिवांश शो में बने रहे हैं।

लेकिन शो का सबसे लोकप्रिय किरदार अनिका यानी कि सुरभि चंदना को शो छोड़ना पड़ा। इसका जितना नुकसान सुरभि के फैंस को हुआ है। उससे कई ज्यादा असर शो की टीआरपी पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शिवांश के किरदार में भले ही नकुल अनिका का स्टाइल अपनाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसका असर दर्शकों तक नहीं पहुंच रहा है। हाल ही में खबर आयी थी कि इस शो की फीमेल लीड मंजरी को शो से रिप्लेस करने की तैयारी चल रही है। वह शो मेें ऑफिसर अदिति देशमुख का किरदार निभा रही हैं।

ishqbaaz

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार मेकर्स ने इसे लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है। खबर है कि मंजरी को रिप्लेस करने की बजाए अब शो में एक और फीमेल लीड की एंट्री होगी।

इस बार इश्कबाज की कहानी में एक नहीं दो फीमेल लीड के साथ शिवांश रोमांस करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं सुरभि चंदना के फैंस का मानना है कि अनिका की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।

बहरहाल, इश्कबाज से दूर अनिका इन दिनों अपनी इन तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X