twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    इश्कबाज फैंस के लिए बड़ी खबर, शिवाय नहीं 'सुरभि चंदना' करेंगी इस स्टार के साथ रोमांस !

    By Prachi Dixit
    |

    बीते 6 महीने से फैंस टीवी की सबसे हिट जोड़ी अनिका और शिवाय की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इश्कबाज से अनिका यानी कि सुरभि चंदना के चले जाने के बाद महज कुछ दिनों में शो बंद कर दिया गया। इसके बाद ये खबर आयी कि सुरभि चंदना जल्द संजीवनी 2 से वापसी करने जा रही हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि के साथ नकुल मेहता को भी इस शो से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ताजा जानकारी अनुसार संजीवनी 2 के लिए नमित खन्ना को सुरभि चंदना के अपोजिट फाइनल किया गया है। सुरभि इस शो में एक शर्मीली पंजाबी लड़की की भूमिका निभायेंगी।

    Surbhi Chandna,

    जो कि संजीवनी में अपने माता-पिता को निर्दोष साबित करने के लिए आती है। दूसरी तरफ नमित एक सर्जन के किरदार में दिखाई देंगे। दोनों के रिश्ते की शुरुआत नफरत से होगी। बाद में दोनों के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि संजीवनी सीजन 1 के कई कलाकार मोहनीश बहल, गुरदीप कोहली भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।

    इसका पहला सीजन अपने ड्रामा को लेकर काफी लोकप्रिय हुआ था। जून अंत से इस शो का लांच हो सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या शिवाय के बिना लोग अनिका को टीवी पर देखना पसंद करेंगे या नहीं।

    इससे पहले चलिए देखते हैं बीते वक्त में वायरल हुईं सुरभि चंदना की ये तस्वीरें..

    English summary
    Ishqbaaaz fame Surbhi Chandna romance this TV actor in Sanjivani not Nakul Mehta,here read full news
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X