'इश्कबाज' और 'कबूल है' फेम एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन, 4 सालों से थीं गंभीर रूप से बीमार

टेलीविजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। इश्कबाज और कबूल है जैसे शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निशी सिंह का 18 सितंबर को निधन हो गया है। 2019 में उन्हें पैरेलाइसिस अटैक आया था, जिसके बाद से वो गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। 17 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 18 सितंबर को उन्होंने आखिरी सांसे लीं।

Recommended Video

Nishi Singh Bhadli निधन से पहले Surbhi Chandna ने की आर्थिक मदद; पति ने बताई ऐसी बात | FilmiBeat*TV

निशी सिंह 50 वर्ष की थीं और अभिनेत्री ने दो दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। निशि सिंह के पति संजय सिंह भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं। अपनी पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निशी सिंह को एक साल पहले दूसरा स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी।

ishqbaaaz-actress-nishi-singh-passes-away-battling-serious-health-issues-2-days-after-her-50th-bday

दूसरे स्ट्रोक के बाद निशी को काफी समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था, जहां से उन्हें बाद में डिस्चार्ज करवा लिया गया था। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से निशी सिंह की हालत फिर से खराब हो गई थीं।

स्वास्थ्य के साथ साथ निशी सिंह की आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा था। जिस वजह से संजय सिंह अपनी पत्नी का ठीक से इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में लोगों से आर्थिक मदद की मांग की थी। इस मौके पर इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी.. जैसे कि रमेश तौरानी, गुल खान, सुरभि चंदना और CINTAA..

संजय सिंह कहते हैं, "मैं कोई काम नहीं कर सकता था, क्योंकि उसे पूरे समय मेरी जरूरत थी। मेरे कुछ दोस्तों और उद्योग जगत के लोगों ने हमें आर्थिक रूप से मदद की। लेकिन मुझे फिर भी मार्च में अपना घर और कार बेचनी पड़ी। अब तो सब खतम हो गया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X