इश्कबाज में लीप के बाद 'अनिका' सुरभि चंदना की वापसी, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज!
इश्कबाज के फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। या तो आप यूं समझ लीजिए कि फैंस के लिए इश्कबाज के लीप के बाद एक बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है।
इश्कबाज फिलहाल अपने शो की कहानी लीप की तैयारी में है। जहां पर शिवाय और अनिका की जिंदगी में 6 साल का लीप आने वाला है। जिसके चलते शिवाय और अनिका की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी।

अनिका का किरदार जो कि सुरभि चंदना निभा रही थी उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद सुरभि दे चुकी हैं। कहानी को शिवाय और अनिका के बेटे शिवांंश के साथ आगे बढ़ाने की प्लानिंग की गई है।
हालांकि शिवाय यानी कि नकुल मेहता इस शो में अपने ही बेटे की भूमिका निभायेंगे। अनिका शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया।


Click it and Unblock the Notifications