अक्षय कुमार की फिटनेस से प्रेरित हैं 'इश्क पर ज़ोर नहीं' के एक्टर परम सिंह

By Filmibeat Desk

सभी एक्टर्स अपनी एक्टिंग टेक्निक को सुधारने के लिए लगातार काम करते रहते हैं। साथ ही, उन्हें पर्दे पर अपने अलग-अलग किरदारों में विश्वसनीय ढंग से नजर आने के लिए अपनी फिटनेस पर भी काम करना पड़ता है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए जमाने के लव ड्रामा 'इश्क पर ज़ोर नहीं' में अहान मल्होत्रा का लीड रोल निभा रहे पॉपुलर एक्टर परम सिंह ने अपने संजीदा लुक और खास आकर्षण से बीते कुछ वर्षों में अपने असंख्य फैंस बना लिए हैं। इस शो में भी अहान के किरदार में वो सुपरफिट और शानदार नजर आ रहे हैं। वैसे, परम सिंह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिटनेस दिनचर्या और स्वस्थ जीवन शैली से बेहद प्रभावित हैं।

ishq par zor nahi

इस बारे में बताते हुए परम सिंह ने कहा, "मेरे लिए फिट रहने का मतलब है ज्यादा लचीला, ज्यादा मजबूत रहना और ज्यादा ताकत और स्टैमिना बनाए रखना, ताकि मैं सारा दिन अपना 100% दे सकूं। ऐसे ही एक एक्टर हैं अक्षय कुमार, जो स्वास्थ्य के मामले में अपने अनुशासन और लगन से सभी को प्रेरित करते हैं।

व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और एक्सरसाइज़ कारगर रहती है। स्वास्थ्य आपका व्यक्तिगत मसला होता है, इसलिए प्रेरणा लेना अच्छी बात है, लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारे लिए कौन-सी चीज कारगर रहती है, और हमें उसी का पालन करना चाहिए।"

'इश्क पर ज़ोर नहीं' में परम सिंह को अहान मल्होत्रा के रोल में देखिए, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X