Ohh.. ये क्या हो गया.. दिव्यांका होगी ICU में भर्ती!
सीरियल ये हैं मौहब्बतें में दिव्यांका एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार है। हो भी क्यों ना...वो सीरियल की लीड एक्ट्रेस जो हैं। अब ये तो आप सब जानते हैं कि दिव्यांका जल्द ही विवेक के साथ शादी करने वाली हैं।

अब सोचने वाली बात ये है कि जब दिव्यांका शादी के लिए शो से छुट्टी लेगी तो शो में इशिता का रोल कैसे दिखाया जाएगा। तो अब दिव्यांका की शादी इस सीरियल में एक नया ट्विस्ट लाने वाली है।
दिव्यांका की शादी के दिनों के दौरान शो में इशिता को आईसीयू में भर्ती दिखाया जाएगा। बता दें कि इस दौरान इशिता बदमाशों के हमले में बुरी तरह घायल हो जाएगी। जब तक दिव्यांका शो को दोबारा जॉइन नहीं करती तब तक उसे सीरियल में आईसीयू में भर्ती ही दिखाया जाएगा।
[बॉलीवुड DEBUT को तैयार टीवी की ये सुपरस्टार!]
सूत्रों के अनुसार दिव्यांका शो का अहम हिस्सा है और रेटिंग्स पॉइंट को देखते हुए शो के मेकर्स को दिव्यांका की गैरमौजूदगी को दिखाने के लिए इस ड्रामे का सहारा लेना पड़ेगा।
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक इसी 8 जुलाई को दिव्यांका के होमटाउन में शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।
[#PreWedding: दिव्यांका की इन तस्वीरों से हो जाएगा प्यार..]
ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं। ये दोनों हमेशा ही अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों विवेक और दिव्यांका ने एक प्री-वेडिंग तस्वीर शेयर की थी जिसमें दिव्यांका ने व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था और विवेक ने सूट पहना था। इस तस्वीर में दोनों प्रिंस-प्रिंसेस से कम नहीं लग रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications