KBC 17 में बिग बी के साथ बदतमीजी करने वाले बच्चे ने साइन किया कंडोम ऐड? वायरल पोस्ट देख लोग हुए कन्फ्यूज

Ishit Bhatt

Ishit Bhatt KBC 17 news: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में 10 साल के बच्चे इशित भट्ट का एपीसोड काफी चर्चा में रहा था। शो में उनके ओवर कॉन्फिडेंस और थोड़े अक्खड़ अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। इसके बाद अचानक एक और खबर वायरल हुई कि ईशित भट्ट को एक कंडोम ब्रांड ने अपने विज्ञापन के लिए साइन कर लिया है।

वायरल खबर और 'Think Twice' कैंपेन

सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि ब्रांड ने एक नया कैंपेन 'Think Twice' शुरू किया है, जिसमें लोगों को बच्चों को जन्म देने से पहले सोचने के लिए कहा जा रहा है। खबर में यह भी कहा गया कि इशित भट्ट इस विज्ञापन में नजर आएंगे और यह दिखाएंगे कि बच्चों को रेस्पेक्ट और डिसिपलिन के साथ पालना जरूरी है।

क्या है सच्चाई?

जब इस मामले के बारे में जांच की गई तो पता चला कि यह खबर झूठी है और यह सिर्फ एक सटायर यानि मजाक था। इंस्टाग्राम पेज 'Indian Meme Boy' ने बताया कि यह पोस्ट केवल एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था, कोई असली ब्रांड डील नहीं थी। पोस्ट में इशित की तस्वीर पर लिखा गया था- 'Condom Brand collaborates with Ishit Bhatt to make parents think twice', यानी 'कंडोम ब्रांड ने इशित भट्ट के साथ मिलकर माता-पिता को दो बार सोचने के लिए इंस्पायर किया।' पेज ने साफ किया कि यह पोस्ट सिर्फ मजाक के लिए है और इसे सच नहीं लेना चाहिए।

लोगों के रिएक्शन

कुछ लोगों ने पोस्ट पर मजाक किया और लिखा, 'अब तक का सबसे बढ़िया कोलैब!', जबकि कुछ ने कहा, 'बच्चे पर गुस्सा नहीं करना चाहिए, असली जिम्मेदारी माता-पिता की है।'

More from Filmibeat

Read more about: kbc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X