इस हालत में बहते पानी में लेटी दिखी 'मिर्जापुर 3' की माधुरी यादव, लोग बोले- 'आराम से भाभी जी'

मिर्जापुर सीजन 3 का अपना अलग भौकाल है और अब लोग अब इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। सीजन में मुख्यमंत्री का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार यानि माधुरी यादव को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में अभिनत्री को बहते पानी में लेटे हुए देखा जा सकता है। उन्होने खुद इस हालत में अपने वीडियो को साझा किया है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए ईशा लिखती हैं, 'पानी।' इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा, ये कौन सी मछली है। एका का कहना था, ''जॉइंट बनाया हुआ है।'' एक ने लिखा, ''माधुरी जी असली स्वर्ग और सुकून महसूस कर रही हैं।'' एक ने लिखा, ''सुबह-सुबह नहाए चले गए, मत जाना नहीं तो सरकार गिर जाएगी।'' एक ने लिखा, ''माधुरी भाभी ध्यान से।'' एक ने लिखा, ''मुन्ना भैया ऐसे बनें:- ये तो जल-वा है हमारा जिसमें तुम नहा रही हो।''
मिर्जापुर 3 और माधुरी यादव
मिर्जापुर 3 का क्रेज़ इन तीनों लोगों के बीच में छाया हुआ है और आपको बता दें कि हर कोई इसी वेब सीरीज का जिक्र लिए बैठा रहता है। इसी सीरीज में माधुरी भाभी की भी काफी ज्यादा चर्चा की जा रही है। माधुरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ईशा तलवार इन दिनों अपनी सादगी की वजह से भी काफी लोगों का दिल जीत रही है। ईशा तलवार ने हाल ही में अपने मुश्किल समय को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की और बताया कि मिर्जापुर करने के बावजूद भी उन्हें इंतजार था कि उन्हें एक अच्छा ऑफर मिलेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











