भारती के बाद ईशा ने भी झलक को छोड़ा...
कलर्स के बहुचर्चित डांस रियलटी शो झलक दिखला जा ..अपने फिनाले के बेहद करीब है लेकिन इसके प्रतियोगी शो को एक से बढ़कर एक झटका दे रहे हैं। पिछले हफ्ते झलक के मंच को कॉमेडियन भारती ने अपनी हेल्थ समस्या के कारण छोड़ दिया था तो इस हफ्ते ईशा शेरवानी इस शो को टाटा-बाय-बाय करने वाली है।
पिछले तीन एपीसोड से ईशा पर्फाम नहीं कर पा रही हैं उनका हाथ टूटा हुआ है जिस पर प्लास्टर लगा हुआ है लेकिन लोगों के वोट उन्हे ग्रैंड फिनाले तक पहुंचा पाये हैं लेकिन ईशा अब इस शो से बाहर चली जायेंगी।ईशा इसके पीछे कारण बतायेगीं कि उन्हे चेहरे पर डांस प्रैक्टिस के दौरान चोट आयी है जिसके चलते उनकी चोट पर नौ टांके लगे है। औऱ दर्द की वजह से वो डांस नहीं कर पा रही है। इसलिए वो शो छोड़ रही है।
हालांकि सूत्रों की माने तो ईशा को दूसरी पार्टियों में आनंद उठाते देखा गया है जिससे यह कह पाना बहुत मुश्किल है कि वो दर्द में हैं खबर यह भी है कि ईशा ने शो के आयोजकों से अपनी चोट का मुआवजा देने के लिए भी कहा है। अब आयोजक क्या कहते हैं इस बारे में अभी इंतजार करना होगा।
ईशा को शो का सबसे तगड़ा प्रतियोगी माना जा रहा था लेकिन वो अब बाहर हो जायेंगी। इसलिए ईशा के बारे में जानने के लिए आप कल रात देखना ना भूले रात नौ बजे झलक दिखला जा...कलर्स पर।


Click it and Unblock the Notifications












