Leaked Video- ईशा मालवीय का ऐसा वीडियो हुआ लीक, ना समर्थ ना अभिषेक, किसके साथ कर रही हैं रोमांस?

कई बार ना चाहते हुए ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि मेकर्स के लिए किसी परेशानी से कम नहीं होते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो लीक हो गया है।
इस वीडियो में किसी शख्स के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और बार बार इसको देख रहे हैं। आपने बिग बॉस में देखा होगा कि ईशा मालवीय अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में थीं।
इस शो में उनके साथ उनके प्रजेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल और एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक थे। लेकिन इस वीडियो में वो जिसके साथ रोमांस कर रही हैं वो इनमें से कोई नहीं है। ऐसे में उनके फैंस और दूसरे लोग भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
कैसा है वीडियो, कौन है शख्स?
इस लीक्ड वीडियो में ईशा मालवीय के साथ पार्थ समथान नजर आ रहे हैं। ये कोई पर्सनल वीडियो नहीं बल्कि शूटिंग का वीडियो है। शूटिंग के दौरान इस वीडियो को किसी ने शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो में उनके साथ पार्थ रोमांस कर रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि ये एक किसिंग सीन है। हालांकि ये किस प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे हैं इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि ईशा मालवीय के वीडियोज अक्सर सामने आकर वायरल होते रहते हैं।
क्या बोले लोग?
ईशा का ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। एक ने लिखा है, एक्साइटेड पर ईशा। एक ने लिखा, ''बताओ इसके भी फैंस हैं।'' एक ने लिखा, ''चोमू सी लड़की, पुराना लुक देखा है क्या?'' एक ने लिखा, ''इसको भी कोई रोमांस करना बता रहा है पागल है क्या लड़की पहले से ही सब जानती है।'' एक ने लिखा, ''हॉट लग रही है ईशा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
ईशा का करियर
ईशा ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू 'उडारियां' सीरियल से किया। लेकिन इससे पहले वह कई प्रोजेक्ट के लिए मॉडलिंग कर चुकी थीं। ईशा मालवीय ने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने कई ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा भी लिया था। ईशा मालवीय ने बी प्राक से लेकर सोहिल खान तक के साथ गानों में काम किया है। 'जिसके लिए', 'तू मिलया' से लेकर 'बूम बूम' जैसे गानों में दिखी हैं। उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है और लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications











