Valentine's Day पर चिंटू के साथ ये काम करेंगी ईशा मालवीय, खुद किया खुलासा और शर्म से हुईं लाल पीली

isha malviya, samarth jurel

बिग बॉस के दौरान कुछ जोड़ियां काफी चर्चा में रहीं हैं और इनमें से एक नाम ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का था। हालांकि समर्थ वाइल्ड कार्ड बनकर घर के अंदर पहुंचे थे। इसके पहले ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार घर में थे।

लेकिन ईशा और समर्थ के कई रोमांटिक वीडियोज घर से सामने आए हैं और इस दौरान वो कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं। जी हां, वैंलेंटाइन्स डे आने वाला है और 14 फरवरी को इसको लेकर पूरी दुनिया में क्रेज रहता है।

प्यार करने वाले इस दिन एक दूसरे के साथ होते हैं और कुछ स्पेशल करते हैं। ईशा मालवीय भी वेलेंटाइन्स डे पर कुछ खास करने वाली हैं। इस उनके साथ चिंटू यानि समर्थ होगे। दरअसल हम एक प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे हैं जो कि इस वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगा। ईशा और समर्थ की जोड़ी रोमांटिक होती हुई नजर आने वाली है।

इस बात का खुलासा खुद ईशा ने एयरपोर्ट पर किया है। ईशा ने कहा, ''वेलेंटाइन्स डे का भी एक प्रोजेक्ट है, चिंटू के साथ। देखते हैं कि कितनी जल्दी चीजें फाइनल होती हैं। हम करेंगे और आप लोगों के लिए लाएंगे।'' इस दौरान पैपराजी ने खुद ईशा से वैंलेटाइन्स डे को लेकर सवाल पूछा था।

वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है। कैप्शन में लिखा है, ''क्या आप लोग इस सहयोग के लिए उत्साहित हैं? ईशा मालवीय, समर्थ, बिग बॉस।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। एक ने लिखा है, ''आपमें और आपके चमन चिंटू में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''कौन देखेगा बे तुम्हारा प्रोजेक्ट।'' एक ने लिखा, ''ओवरएक्टिंग की बटन दबाएं।''

एक ने लिखा, ''बहुत खूब! समार्थ जुरेल और ईशा मालविय वैलेंटाइन प्रोजेक्ट! इंतज़ार नहीं कर सकता। बहुत उत्साहित हूं। दोनों एक साथ कमाल के लग रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ईशा ने रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: isha malviya samarth jurel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X