रेड हॉट ड्रेस में ईशा मालवीय ने गिराई बिजली, बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट के हाथ में देखना चाहतीं हैं ट्रॉफी!

isha malviya, bigg boss 17

बिग बॉस 17 अपने फाइनल वीक पर है और इस दौरान लोग अपने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने के लिए वोट कर रहे हैं। हाल ही में घर से बेघर होकर बाहर आईं अभिनेत्री ईशा मालवीय ने भी अपने फेवरिट प्रतियोगी का नाम बता दिया है।

जी हां, एक पैपराजी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। ईशा मालवीय ने इस दौरान रेड कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद सेक्सी लग रहीं थीँ। ईशा ने इस दौरान चश्मा भी लगाया हुआ था।

पैपराजी से बात करते हुए उन्होने कहा कि वो चाहती हैं कि अंकिता लोखंडे जीतें। ईशा ने कहा, ''मुनव्वर की बहुत अच्छी फैन फॉलोविंग है, जीत सकता है यार कोई भी। लेकिन मैं दिल से चाहती हूं कि अंकिता जी जीतें। चलो देखते हैं कि क्या होता है।

मेरी और चिंटू की परफॉर्मेंस है फाइनल में।'' परफॉर्मेंस के बारे में पूछे जाने पर ईशा ने कहा, ''इसके बारे में मैं आप लोगों को नहीं बताऊंगी। अभी बता दूंगी तो फिर फिनाले में क्या देखोगे आप।'' इसके बाद ईशा का ये वीडियो वायरल हो रहा है। एक तो उनका बयान और दूसरा उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक ने लिखा, ''चल हट अभिषेक ही जीतेगा।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर की जनता हाजिरी दो।'' एक ने लिखा, ''केवल अभिषेक ही बीबी 17 जीतने के हकदार हैं।'' एक ने लिखा, ''हृदयहीन और भावनाहीन लड़की है ये।''

एक ने लिखा, ''अभिषेक को यह सीज़न किसी भी कीमत पर जीतना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारे चाहने से कुछ नहीं होगा चुगल खोर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ईशा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखिए वीडियो...

Read more about: isha malviya bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X