Isha Malviya का ये वीडियो देख फैंस को लगा तगड़ा झटका, बड़े दांत-बिखरा हाल देख लोगों ने कहा प्लास्टिक की दुकान

Isha Malviya Video: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाली ईशा मालवीया को अपनी खूबसूरती के कारण जाना जाता है। उनकी मुस्कान और चमकदार चेहरा उन्हें टीवी की एक परफेक्ट पर्सनैलिटी बनाता है। हालांकि, ईशा हमेशा से ऐसी नहीं दिखती थीं। उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए लंबा सफर तय किया है।
ईशा मालवीया की बिग बॉस एंट्री के बाद वो आए दिन चर्चा का विषय बनी रही हैं। इस बीच इस टीवी एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा के शुरुआती दिनों की झलक दिखाई जा रही है, जब वो ऑडिशन देने के लिए आई थीं।
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ईशा घर पर कुछ डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने सबसे पहले एक मरून टॉप और सफेद शॉर्ट्स पहने हुए हैं और गले में चोकर नेकलेस पहना हुआ है। इस शॉट में ईशा ने अपने बाल भी खोल रखे हैं। एक शॉट में वो टेबल के पास बैठी हैं और बालों का पफ बनाकर उसे आधा बांधा हुआ है। इस शॉट में उन्होंने आई मेकअप किया हुआ है और उनके दांत काफी बड़े दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में एक के बाद एक करके कई शॉट दिखाए जाते हैं और इन सभी शॉट में ईशा मालवीया के बड़े दांत और बिखरे बाल नजर आ रहे हैं और यही नहीं, उनकी स्किन भी कुछ खास नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन तभी उनका एक बदला हुआ रुप नजर आता है, जिसमें उनके बाल एकदम परफेक्ट दिखते हैं। उनके दांत भी ज्यादा बड़े नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी त्वचा पर खासा निखार भी दिखाई दे रहा है। ईशा मालवीया के ट्रांसफॉर्मेशन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग तो ईशा का ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उन्हें प्लास्टिक की दुकान तक कह रहे हैं।
ईशा मालविया का जन्म 2 नवंबर 2003 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में हुआ था। उनके पिता आशीष मालविया स्टेट एजुकेशन डिपार्टमें में काम करते हैं। उन्होंने अपनी एजुकेशन के लिए मध्य प्रदेश के कोंताई मॉडल इंस्टीट्यूशन में दाखिला लिया। बाद में वह मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में वो NMV कॉलेज चली गईं। 2019 में एक्ट्रेस मिस टीन इंडिया ग्लोबल कॉन्टेस्ट में रनर-अप रहीं।
उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत एक चाइल्ड मॉडल के रूप में तब की जब वह 13 साल की थीं। 2017 में उन्हें 'मिस मध्य प्रदेश' का ताज पहनाया गया। उन्होंने 'मध्य प्रदेश की शान' (2018), 'मिस LNCT ओपन कॉम्पिटिशन', 'मिस टीन आइकॉन इंडिया भोपाल' और 'मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड' जैसे खिताब हासिल किए हैं। उन्होंने 'पत्रिका डांस के सुपरस्टार' (2016) और 'बूगी वूगी' सहित कई डांस कॉम्पटीशन में भाग लिया है।
उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिनमें बी प्राक का 'जिसके लिए' (2020), सोहिल खान का 'तू मिलिया' (2021), और म्यूसिकस्टार का 'बम बम' (2021) शामिल हैं। ईशा 2021 में हिंदी टीवी शो 'उड़ारियां' में दिखाई दीं, जिसने टीवी प्रोड्यूसर के रूप में एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता की शुरुआत भी की। डेली सोप में उन्होंने जैस्मिन कौर संधू का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications